देश की खबरें | बांदा में पांच साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), 16 जनवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जिले के नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव का एक युवक कल्लू राजपूत (23) पड़ोस की पांच साल की बच्ची को दस रुपये देकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से छूटने के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया ।

उन्होंने बताया कि परिजन जब रात में आरोपी के घर घटना की सूचना देने गए तो आरोपी और उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

सीओ ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्जकर रात में ही कल्लू को बलात्कार करने व पॉक्सो अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके तीन परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए गंभीर हालत में जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड