देश की खबरें | पांच साल के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई जिसका शव बृहस्पतिवार को घर से 100 मीटर दूर एक खंडहरनुमा मकाल में मिला है।

सुलतानपुर (उप्र), 19 दिसम्बर जिले के थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई जिसका शव बृहस्पतिवार को घर से 100 मीटर दूर एक खंडहरनुमा मकाल में मिला है।

बच्चा बुधवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सोनवातारा गांव की है।

पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार गोसाईंगंज के सोनवातारा निवासी अरविंद का पांच वर्षीय पुत्र अखिल बुधवार दोपहर 12 बजे घर लापता हो गया। कुछ देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित श्याम लाल के खंडहरनुमा मकान में उसका शव पाया गया। बच्चे के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

ग्रामीणों की सूचना पर गोसाईंगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम और खोजी श्वान दस्ते की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मृत बच्चे के दादा पूर्णवासी की तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी