देश की खबरें | उत्तराखंड में तेंदुए के हमले में पांच महिला घायल, मुख्यमंत्री ने कार्ययोजना तैयार करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेंदुए के हमले की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच महिलाएं घायल हो गईं, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग को इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

देहरादून, 23 फरवरी उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेंदुए के हमले की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच महिलाएं घायल हो गईं, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग को इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

राज्य में जंगली जानवरों के हमले की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग प्रभावित इलाकों में चौबीसों घंटे सतर्क रहे।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशिक्षित वनकर्मियों के एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) का गठन किया जाना चाहिए और उसे तुरंत मौके पर भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों को आबादी वाले इलाकों में घुसने से रोकने के लिए उन गांवों और जंगलों की सीमाओं पर तार की बाड़ लगायी जानी चाहिए जहां तेंदुओं के छिपे होने की सूचना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ काफी समय से देखा जा रहा है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में जंगली जानवरों के हमलों को रोकने में वन विभाग असहाय होता जा रहा है।’’

टिहरी जिले के नैथाणा चौरास गांव में बृहस्पतिवार को 11 महिलाओं के एक समूह पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बाकी महिलाओं को विभाग की क्यूआरटी ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

उसी दिन डांग गांव में तेंदुए के हमले में 90 वर्षीय महिला और पैनुला गांव में 60 वर्षीय महिला घायल हो गई।

नरेंद्रनगर प्रभागीय वन अधिकारी अमित कंवर ने बताया कि ये सभी गांव कीर्तिनगर वन क्षेत्र में स्थित हैं और ऐसा लगता है कि घायल महिलाओं पर एक ही तेंदुए ने हमला किया है।

उन्होंने बताया कि कीर्तिनगर वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

कंवर ने बताया कि संभवत: ऐसा हो सकता है कि तेंदुआ बीमार हो और आत्मरक्षा में लोगों पर हमला किया हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\