खेल की खबरें | जैमीसन के पांच विकेट , वेस्टइंडीज फॉलोआन की कगार पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 460 रन बनाये थे । वेस्टइंडीज को फॉलोआन से बचने के लिये अभी भी 136 रन और बनाने हैं ।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 460 रन बनाये थे । वेस्टइंडीज को फॉलोआन से बचने के लिये अभी भी 136 रन और बनाने हैं ।

अब तक खेले पांच टेस्ट में जैमीसन ने दूसरी बार पांच विकेट लिये हैं । इसके अलावा वह एक अर्धशतक और दो बार 40 से अधिक रन बना चुके हैं ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series: डेविड वार्नर के बाद यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ीं मुश्किलें.

उन्होंने वेस्टइंडीज के दो विकेट पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर लिये लेकिन हैट्रिक लगाने से चूक गए जब अगली गेंद पर पगबाधा की जोरदार अपील अंपायर ने खारिज कर दी ।

जैमीसन ने जर्मेन ब्लैकवुड और शमारा ब्रूक्स के बीच पांचवें विकेट की 68 रन की साझेदारी भी तोड़ी । इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर (नौ) और अलजारी जोसेफ को आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किये ।

यह भी पढ़े | निंदात्मक भाषण के लिए फिल्म से हटाए गए क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह.

पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले ब्लैकवुड ने ही जैमीसन की हैट्रिक नहीं होने दी थी । उन्होंने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाये ।

इससे पहले टिम साउदी ने शीर्षक्रम में क्रेग ब्रेथवेट और डेरेन ब्रावो के विकेट लेकर वेस्टइंडीज को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी । वेस्टइंडीज का स्कोर कल 16 ओवर में तीन विकेट पर 29 रन था ।

इससे पहले हेनरी निशोल्स और नील वेगनेर ने नौवें विकेट के लिये 95 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 294 रन से 460 रन तक पहुंचाया ।

निशोल्स 174 रन बनाकर आउट हुए जो उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है।इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 162 रन बनाये थे । वेगनेर 66 रन बनाकर आउट हुए और यह उनका पहला टेस्ट अर्धशतक है । अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और चार छक्के जड़े ।

निशोल्स ने विल यंग के साथ 70, बी जे वाटलिंग के साथ 55, डेरिल मिशेल के साथ 83 और जैमीसन के साथ 50 रन की साझेदारी की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान