खेल की खबरें | कुरेन के पांच विकेट, इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की टीम शनिवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में सैम कुरेन (10 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के बाद बल्लेबाजी में इतना खास प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद अफगानिस्तान पर पांच विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।

पर्थ, 22 अक्टूबर इंग्लैंड की टीम शनिवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में सैम कुरेन (10 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के बाद बल्लेबाजी में इतना खास प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद अफगानिस्तान पर पांच विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।

कप्तान जोस बटलर के टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद बायें हाथ के मध्यम गेंदबाजी आल राउंडर कुरेन के पांच विकेट के अलावा इंग्लैंड ने तीन शानदार कैच लपके। इससे अफगानिस्तान 112 रन पर सिमट गयी।

अफगानिस्तान के लिये इब्राहिम जदरान (32 रन) और उस्मान गनी (30 रन) ने योगदान किया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पांच विकेट विकेट गंवा दिये थे लेकिन टीम के लिये लियाम लिविंगस्टोन (21 गेंद में 29 रन) अंत तक क्रीज पर डटे रहे। इंग्लैंड ने 11 गेंद रहते जीत दर्ज की।

बटलर 18 गेंद में 18 रन बनाने के बाद फजलहक फारूकी का शिकार हुए। लेकिन अफगानिस्तान का स्कोर इतना बड़ा नहीं था कि इससे बल्लेबाजी में गहराई वाले इंग्लैंड के लाइन अप को परेशानी होती।

बेन स्टोक्स (02) भी सस्ते में आउट हो गये थे जिससे इंग्लैंड ने 11वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर 65 रन बनाये थे। 16वें ओवर में यह स्कोर पांच विकेट पर 97 रन हो गया जब राशिद खान ने हैरी ब्रुक (07) को इब्राहिम जदरान के हाथों कैच आउट कराया।

ओप्टस की जीवंत पिच पर बल्ले और गेंद से अच्छा मुकाबला देखने की उम्मीद थी। लेकिन अफगानिस्तान की टीम पावरप्ले में रहमनुल्लाह गुरबाज के दूसरे ओवर में आउट होने के बाद 35 रन ही बना सकी।

टीम के सुपर 12 के शुरूआती मुकाबले के लिये फिट घोषित हुए गुरबाज ने क्रिस वोक्स पर फाइन लेग में एक शानदार छक्का जड़ा लेकिन मार्क वुड की 146 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ने उनकी पारी समाप्त कर दी। गेंद गुरबाज के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में समां गयी।

वुड ने इब्राहिम जदरान का स्वागत 154 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद से किया। लेकिन अगली गेंद फुल टॉस थी जिसे इस बल्लेबाज ने कवर्स की ओर पहुंचाया।

हजरतुल्लाह जजई ने वोक्स की गेंद पर कवर प्वाइंट पर बाउंड्री लगायी।

वुड ने दूसरे छोर पर कसी गेंदबाजी जारी रखी लेकिन जदरान भी लगे हुए थे, उन्होंने इस तेज गेंदबाज की शार्ट गेंद पर फाइन लेग पर एक छक्का जड़ा।

अफगानिस्तान की उम्मीद बीच के ओवरों में रन गति बढ़ाने की थी, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन ने डीप से भागते हुए जजई की पारी का अंत किया।

सात ओवर बाद अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 37 रन था। सैम कुरेन गेंदबाजी करने आये और उस्मान गनी ने उन पर चौका जड़ दिया।

इंग्लैंड ने मध्य के ओवर में कसी गेंदबाजी की और कुरेन ने जदरान का विकेट ले लिया जिनका कैच बैकवर्ड प्वाइंट पर मोईन अली ने लपका।

नजीबुल्लाह जदरान ने आदिल राशिद पर एक छक्का जड़ा जिससे 13वें ओवर में 13 रन बने, पर वुड के आने से रन गति कम हुई।

स्टोक्स ने नजीबुल्लाह की पारी खत्म की। कप्तान मोहम्मद नबी को वुड ने अपना शिकार बनाया जिनका बटलर ने शानदार कैच लपका।

टीम ने फिर लगातार विकेट गंवा दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड