देश की खबरें | पंजाब के जालंधर से पांच संदिग्ध गैंगस्टर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर जालंधर के एक गांव से पांच संदिग्ध गैंगस्टर गिरफ्तार किए हैं।

चंडीगढ़, एक नवंबर पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर जालंधर के एक गांव से पांच संदिग्ध गैंगस्टर गिरफ्तार किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), जालंधर ग्रामीण, स्वर्णदीप सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों केा बताया कि छठा गैंगस्टर फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है।

जालंधर के भोगपुर इलाके में चक झंडू गांव के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी गांव में पुलिस ने अभियान चलाया था।

सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गांव में कुछ वांछित अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिली थी और उन्हें पकड़ने के लिए मंगलवार सुबह छापा मारा गया। पुलिस ने नजदीक के गन्ने के खेतों में संदिग्धों की तलाश के लिए ड्रोन भी तैनात किए।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस दल पर तीन गोलियां चलायी और पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में दो गोलियां चलायी।

एसएसपी ने कहा कि जालंधर तथा अमृतसर के पांच लोगों को पकड़ा गया है और एक अब भी फरार है।

यह पूछने पर कि ये संदिग्ध अपराधी किस गिरोह के हैं, इस पर सिंह ने कहा कि यह जांच का विषय है। आरोपियों के पास से तीन हथियार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस का संयुक्त अभियान था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\