जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवाद-विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बल के पांच जवान लापता हुए

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शुक्रवार को तलाश अभियान चलाया।

जमात

श्रीनगर, दो मई जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों सहित सुरक्षा बल के पांच जवान लापता हो गए। पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शुक्रवार को तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में कड़ी तलाशी और छानबीन की।

शनिवार शाम को हालांकि आतंकवादियों से सुरक्षा बलों का सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हुई।

हालांकि अधिकारी ने कोई और जानकारी नहीं दी।

सेना के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के पांच जवान लापता हो गए हैं क्योंकि उनसे संपर्क टूट गया है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि लापता पांच कर्मियों में दो अधिकारी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है, जबकि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए ऑपरेशन अभी जारी है।

एक अन्य अभियान में, दक्षिण कश्मीर स्थित जिले के दंगेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद आज तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है वे किस संगठन से जुड़े थे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी