लॉकडाउन के बीच गुजरात की जेल से पांच कैदी फरार

पुलिस उपाधीक्षक (ध्रांगधरा) राजेंद्र देवधा ने बताया कि इन कैदियों ने ध्रांगधरा की उप जेल में उस बैरक का ताला तोड़ दिया जहां वे बंद थे और उसके बाद जेल की दीवार पर चढ़ उसे फांदकर फरार हो गए।

जमात

सुरेंद्रनगर, 13 मई गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में स्थित एक जेल से बुधवार तड़के पांच कैदी फरार हो गए। फरार होने वाले कैदियों में से चार के खिलाफ हत्या के आरोपों में मुकदमा चल रहा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

पुलिस उपाधीक्षक (ध्रांगधरा) राजेंद्र देवधा ने बताया कि इन कैदियों ने ध्रांगधरा की उप जेल में उस बैरक का ताला तोड़ दिया जहां वे बंद थे और उसके बाद जेल की दीवार पर चढ़ उसे फांदकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि इनमें से चार कैदी नानजी देवीपूजक, संतु देवीपूजक, सावजी देवीपूजक, धरम देवीपूजक हत्या के मामले में सुनवायी का सामना कर रहे हैं। पांचवां कैदी प्रकाश कुशवाह चोरी के एक मामले का आरोपी है।

देवधा ने कहा, ‘‘पांचों कैदियों ने किसी तरह बैरक का ताला तोड़ दिया और उसके बाद जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। हमने उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है।’’

कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान गुजरात में जेल से भागने की यह दूसरी घटना है।

पुलिस के अनुसार गत एक मई को 13 कैदी दाहोद जिले की एक उप जेल से फरार हो गए थे। बाद में उनमें से नौ को पकड़ लिया गया था, चार अभी भी फरार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड