देश की खबरें | टायर और पेट्रोल से शव की अंत्येष्टि का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर ग्राम में गंगा नदी के तट पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में टायर व पेट्रोल का सहारा लेकर नदी से मिले एक शव का अंतिम संस्कार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संवेदनहीनता बरतने के आरोपी पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं ।

के राजनारायणन (Photo Credits: Twitter)

बलिया (उप्र), 18 मई जिले के फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर ग्राम में गंगा नदी के तट पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में टायर व पेट्रोल का सहारा लेकर नदी से मिले एक शव का अंतिम संस्कार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संवेदनहीनता बरतने के आरोपी पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं ।

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था, जिसमें पुलिस कर्मी एक शव का अंतिम संस्कार करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने अंतिम संस्कार में संवेदनहीनता बरती है, इस मामले में दोषी पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा प्रकरण की जांच के आदेश दिए गये हैं ।

उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव इस मामले की पूरी जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे ।

पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फेफना थाना के पांच पुलिस कर्मियों जय सिंह, उमेश प्रजापति , वीरेंद्र यादव, पुनीत पाल व जय सिंह चौहान को निलंबित किया गया है ।

फेफना थाना के प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर ग्राम में गंगा नदी से मिले एक शव का गत 15 मई को अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार करते समय डोम (अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्ति) ने शव पर टायर रख दिया तथा पेट्रोल डाल दिया। सोशल मीडिया पर सोमवार को आए वीडियो में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में टायर व पेट्रोल का सहारा लेकर शव का अंतिम संस्कार किया जाता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में एक व्यक्ति शव पर टायर रखते व बोतल से कुछ शव पर डालते हुए दिखाई दे रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\