देश की खबरें | बिहार में भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

बेगूसराय (बिहार), 19 जनवरी बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि यह झड़प प्राणपुर गांव में हुई जहां एक समुदाय के करीब 150 लोग ‘‘कई वर्षों से 16 बीघा जमीन पर कब्जा किये हुए है।’’

कुमार ने कहा, ‘‘इस जमीन का स्वामित्व दो स्थानीय निवासियों का है, दोनों ने इस मामले में एक दीवानी वाद दायर किया था और ‘एसडीएम कोर्ट’ ने पिछले साल अगस्त में उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। हालांकि, अवैध कब्जेदारों को वहां से हटाया नहीं जा सका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, जमीन के मालिकों ने पुलिस को सूचित किया कि अवैध कब्जेदार ट्रैक्टर से जमीन जोतने की कोशिश कर रहे हैं। जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया गया।’’

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष कुमार और अन्य अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

घायल पुलिस अधिकारियों बखरी थाना प्रभारी (एसएचओ) फैसल अहमद और सहायक उप निरीक्षक मनीष पंडित, कुंदन कुमार सिंह, पुष्पलता और अर्चना झा को इलाज के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘हमलावरों ने दावा किया कि पुलिस ने एक झोपड़ी में आग लगा दी थी जिसमें पांच बकरियां जलकर मर गईं। मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट