देश की खबरें | बिहार के भागलपुर में भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के भागलपुर जिले में भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

भागलपुर, 16 मार्च बिहार के भागलपुर जिले में भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कहलगांव उपमंडल के अंतीचक में शनिवार रात उस समय हुई जब दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल वहां पहुंचा।

यह पिछले पांच दिन में राज्य में पुलिस पर हमले की तीसरी घटना है। मुंगेर जिले में शनिवार को लोगों के एक समूह के हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक की मौत हो गई थी। इससे पहले बुधवार को अररिया जिले में पुलिस और लोगों की भीड़ के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि ताजा घटना में एक उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबलों और एक चौकीदार को चोटें आई हैं।

अंतीचक के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा, ‘‘यह घटना उस समय हुई जब पुलिस का एक दल दो लड़कों के बीच झगड़े के मामले की जांच करने गया था। लड़कों में से एक ने पुलिस दल पर पत्थर फेंके। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अतिरिक्त बलों को तुरंत इलाके में भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

कुमार ने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी भाग गया। घटना के समय स्थानीय मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी भी वहां मौजूद थे। चौधरी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।’’

इस घटना से कुछ घंटे पहले मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में भीड़ द्वारा किए गए हमले में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई थी। सिंह दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े एक मामले की जांच करने शुक्रवार को नंदलालपुर गांव गए पुलिस दल में शामिल थे। शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया जिसके बाद शनिवार को पटना के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड