देश की खबरें | बस्ती में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, योगी ने जताया दुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।

बस्ती (उप्र), 12 अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वाले पांचों लोग एक ही परिवार के है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्हे पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है। हादसे की चपेट में आया परिवार लखनऊ से झारखंड कार से जा रहा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के उपचार के निर्देश दिये हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा बृहस्पतिवार सुबह गोटवा के पास हुआ। लखनऊ की तरफ से आ रही कार ने पुरैना चौराहे के पास कंटेनर में पीछे से टक्कर मारी। कार में सवार सात लोगों में से पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कार में सवार एक बच्ची सुरक्षित निकाल ली गई। घायल चालक की स्थिति चिन्ताजनक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कार कंटेनर में पीछे तेज रफ्तार में घुसी थी और पांचों लोगों का शव कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को बाहर निकाला।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों का उचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\