देश की खबरें | पालघर में रोड रेज की घटना में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में रोड रेज की एक घटना में 25 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पालघर, चार मार्च महाराष्ट्र के पालघर जिले में रोड रेज की एक घटना में 25 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त पोर्निमा चौगुले-श्रृंगी ने बताया कि यह घटना नाला सोपारा इलाके में सोमवार रात को उस दौरान हुई जब पीड़ित अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पीड़ित सौरभ मिश्रा की मोटरसाइकिल मुख्य आरोपी कौशिक चव्हाण से छू गई थी, जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी चव्हाण के परिजन भी इस झगड़े में शामिल हो गए और उन्होंने मिश्रा और उनके दोस्त पर लोहे की छड़ों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायल को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट