देश की खबरें | नोएडा में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध जिले में हुए अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च गौतमबुद्ध जिले में हुए अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद निवासी राजीव त्यागी अपनी मुंह बोली बहन वंदना और उसके दो बच्चों महक (13) और कृष्णदेव (10) के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बादलपुर थाना के औद्योगिक क्षेत्र के पास रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने वंदना और राजीव त्यागी को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि दूसरी घटना थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में रविवार की रात को हुई। दुर्घटना में राज कुमार (34) की मौत हो गई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी में पेड़ की डाल काटते समय नितिन कुमार नामक व्यक्ति पेड़ से नीचे गिर गया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 9 में रहने वाले कुलदीप (40 वर्ष) की सेक्टर 9 मे स्थित घर पर उचाई से गिरकर मौत हो गई।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

सं अर्पणा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\