विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में बम हमलों और घात लगाकर किये गए हमले में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने कहा कि राजधानी काबुल में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाकर किये गए दो बम हमलों में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि राजधानी काबुल में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाकर किये गए दो बम हमलों में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

इस बीच, उत्तरी बगलान प्रांत की राजधानी पुली खुमरी में प्रांतीय खुफिया विभाग के एक वाहन को निशाना बनाकर किये गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नाजिर नाजिम ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोविड-19 से मुकाबले के लिए अमेरिका ने भारत को दिए सौ और वेंटिलेटर.

वहीं, दक्षिणी उरोजगान प्रांत में तारिन कोट शहर में खुफिया प्रमुख के वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जेलगाय इबादी ने यह जानकारी दी।

किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़े | US-China Trade Talk Canceled: अमेरिका-चीन में फिर छिड़ सकता है ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की व्यापार वार्ता.

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदौस फरमाज के अनुसार, एक बम पुलिस वाहन पर चिपकाया गया था जबकि दूसरा शिक्षा मंत्रालय की एक कार में चिपकाया गया था।

फरमाज ने कहा कि पुलिस दोनों हमलों की जांच कर रही है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उन्हें विस्फोटों की जानकारी नहीं है।

इस बीच, इस्लामिक स्टेट समूह ने काबुल में मंगलवार को देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए मोर्टार हमले की जिम्मेदारी ली जिसमें चार बच्चों सहित कम से कम 10 नागरिक घायल हो गए।

आतंकवादी समूह ने कहा कि उन्होंने काबुल में राष्ट्रपति आवास, दूतावासों और अफगान सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाते हुए मोर्टार के 16 गोले दागे थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\