विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पुलिस के गश्ती दल के पास धमाके में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस के एक गश्ती दल के पास हुए बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 24 लोग घायल हो गए। पुलिस के खिलाफ हो रहे हमलों में यह नवीनतम घटना है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, तीन नवंबर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस के एक गश्ती दल के पास हुए बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 24 लोग घायल हो गए। पुलिस के खिलाफ हो रहे हमलों में यह नवीनतम घटना है।

बम धमाका, डेरा इस्माइल खान शहर में पुलिस के गश्ती दल के करीब हुआ।

जिला पुलिस अधिकारी अबदुर राउफ कईसरानी ने बताया कि धमाके में दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग मारे गए जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए।

कईसरानी ने बताया कि पुलिस को इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत से रोका नहीं जा सकता और वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने धमाके की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और कट्टरवादी बताया है।

तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान के बीते वर्ष नवंबर में सरकार के साथ अपना संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद देश में हाल के महीनों में आतंकवादी गतिविधियों खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ोतरी देखी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी