देश की खबरें | राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले में शनिवार रात को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 21 मई राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले में शनिवार रात को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोडा थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार रात को उस समय हुआ जब ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बांसी बोहेड़ा गांव से अपने गांव घोडाखेडा लौट रहे थे।

थाना प्रभारी रविन्द्र सेन ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गंगा गाडरी (50), हमेरा गाडरी (45) और कालू लाल (50) के रूप में की गई है।

भीलवाड़ा जिले में एक अन्य सड़क हादसे में एक कार के दीवार तोड़कर दुकान में घुस जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में राजवीर (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साले धनराज (24) की उपचार के लिये ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल बबलू, विनोद और अभिषेक को उपचार के लिये भीलवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट