देश की खबरें | महिला को पेड से बांधकर मारपीट करने के मामलें में पति, सास सहित पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अंबापुरा थाना क्षेत्र में महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति, सास सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, 27 फरवरी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अंबापुरा थाना क्षेत्र में महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति, सास सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घटना अंबापुरा गांव में शुक्रवार को घटित हुई थी। इस संबधं में आरोपी पति, सास, देवरानी, और दो अन्य रिश्वतेदारों को शांति भंग के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी गजवीर सिंह ने रविवार को बताया कि अंबापुरा गांव निवासी केशू (27) और उसकी पत्नी कृष्णा (25) के बीच आपसी विवाद के कारण उसकी पत्नी कृष्णा पिछले पांच महीनों से पीहर में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब वह मजदूरी करने के लिये गांव आई तो आरोपी पति ने अपने रिश्तेदारों की मदद से उसे पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सीआरपीसी की धारा 174 (शांति भंग) के आरोपी में आरोपी पति केशू, सास सविता, देवरानी मनीषा, और रिश्तेदार मोहन और कांता को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पीडि़त पत्नी की दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड