देश की खबरें | राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के नागौर और पाली जिलों में बीती रात हुई दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

जयपुर, 22 नवंबर राजस्थान के नागौर और पाली जिलों में बीती रात हुई दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात चारे से भरा एक ट्रक बाइक सवार तीन युवकों पर पलट गया जिससे तीनों की मौत हो गई।

पुलिस उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात कंवलीसर गांव के पास चारे से भरा ट्रक एक मोड़ पर बाइक सवार तीन युवकों पर पलट गया जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बाइक सवार दिनेश (27), तुलसीराम (32), मामराज (25) नागौर से अपने बीकानेर स्थित गांव मैनसर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य सड़क हादसे में पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में देर रात एक निजी वीडियो कोच बस और ट्रेलर की भिडंत में बस में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया कि जाडन गांव के पास सीकर से अहमदाबाद जा रही एक वीडियो कोच बस की ट्रेलर से भिडंत में बस में सवार सरोज (42) और बाबूलाल सुथार (53) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सरोज के परिजनों के आग्रह पर शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया जबकि मृतक बाबूलाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट