देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से पांच लोगों की मौत, संक्रमितों के मामले बढकर 2,35,616 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 1264 पर पहुंच गयी । प्रदेश में इसके साथ ही संक्रमण के 457 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,35,616 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 30 नवंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 1264 पर पहुंच गयी । प्रदेश में इसके साथ ही संक्रमण के 457 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,35,616 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पटना तथा पूर्वी चंपारण जिले में एक—एक मरीज की मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से प्रदेश में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 1264 हो गयी ।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा हमला, कहा- जिस वाड्रा-कांग्रेस ने किसानों की जमीनें हड़पीं, वो आज किसान हितैषी बने बैठे हैं.

विभाग के अनुसार बिहार में रविवार को शाम चार बजे से सोमवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 457 नए मामले सामने आये । इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या अबतक 2,35,616 पर पहुंच गयी ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,16,443 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 547 मरीज ठीक हुए ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,824 नए केस; कुल संख्या 5,70,374 पहुंची.

बिहार में अबतक कुल 1,46,64,431 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें से संक्रमित पाए गए 2,28,798 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

बिहार में वर्तमान में कोविड—19 के 5553 मरीजों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू