देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

होशियारपुर (पंजाब), 13 जनवरी पंजाब के होशियारपुर जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पांच जनवरी की रात को एक धार्मिक यात्रा के दौरान हमलावरों के एक समूह ने साहिल और उसके पिता पर हथियारों से हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से साहिल को होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया और उसने अगले दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि साहिल और उसके पिता को घायल करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तलवंडी सल्लन गांव के रहने वाले जश्न एवं अभिषेक और मानपुर गांव के रहने वाले परमवीर सिंह, शिवचरणजीत सिंह और आशीष कौशल के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के दो साथी अभी भी फरार हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की साहिल से दुश्मनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\