देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,334 हो गए। नए मरीजों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

आइजोल, 20 जनवरी मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,334 हो गए। नए मरीजों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आइजोल जिले में तीन और लुंगलेई तथा सीयाहा जिले में एक-एक नया मामला सामने आया।

राज्य के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए तीन लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और दो पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए थे।

उन्होंने बताया कि दो मामले ‘आरटी-पीसीआर’ और ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आए। वहीं तीन लोग ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में संक्रमित पाए गए।

टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 537 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। 16 जनवरी को शुरू हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के बाद से यहां कुल 1,082 लोगों को केाविड-19 का टीका लग चुका है।

मिजोरम में अभी 67 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4,258 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में वायरस से अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.25 प्रतिशत है। यहां अभी तक कुल 1,95,535 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। राज्य में संक्रमण की दर 2.22 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड