विदेश की खबरें | पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से पांच और व्यक्तियों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 116 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। पाकिस्तान के शीर्ष आपदा नियंत्रण निकाय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद/लाहौर, 15 जुलाई पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। पाकिस्तान के शीर्ष आपदा नियंत्रण निकाय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) इस वर्ष 26 जून से ही वर्षा से संबंधित क्षति पर नजर रख रहा है। पाकिस्तान में 26 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी।

एनडीएमए के अनुसार, पंजाब प्रांत में मूसलाधार बारिश से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 38 व्यक्ति घायल हो गए। वहीं सिंध प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान में बारिश के कारण जो 116 मौतों हुई हैं उनमें से पंजाब में 44, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में 37, सिंध में 18, बलूचिस्तान में 16 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

पाकिस्तान में बारिश के कारण कुल 253 लोग घायल हुए हैं। इनमें में पंजाब में 149, खैबर पख्तूनख्वा में 55, सिंध में 40, बलूचिस्तान में चार और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पांच लोग घायल हुए हैं।

पंजाब प्रांत में पिछले 48 घंटे में बारिश के कारण होने वाली घटनाओं में चार बच्चों सहित कम से कम 11 लोग मारे गए हैं तथा कई घायल हुए हैं।

प्रांत के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश हुई, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

एनडीएमए ने बताया कि 485 मकान आंशिक रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 117 पशुधन की हानि हुई।

अधिकारियों ने 25 बचाव अभियान संचालित किए हैं और फंसे हुए कम से कम 262 लोगों को बचाया गया है।

इस बीच, देश के विभिन्न भागों में बारिश की सूचना मिली है और वर्षा बृहस्पतिवार तक जारी रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (एलपीए) अगले 24 घंटे में पाकिस्तान को प्रभावित कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार