विदेश की खबरें | बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना और उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या के पांच और मामले दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कम से कम पांच और हत्या के मामले दर्ज किए गए, जिससे उनके (हसीना के) खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 49 हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 22 अगस्त बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कम से कम पांच और हत्या के मामले दर्ज किए गए, जिससे उनके (हसीना के) खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 49 हो गई।

‘डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, पांच मामलों में से तीन ढाका में दर्ज किए गए, जबकि दो मामले नरसिंगडी और बोगुरा में दर्ज किए गए।

अवामी लीग की अध्यक्ष हसीना पर अब तक कम से कम 49 मामले दर्ज हो गए हैं, जिनमें हत्या के 40, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण का एक और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल हैं।

चार अगस्त को ढाका के अशुलिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक रेहड़ी-पटरी वाले की हत्या के आरोप में हसीना और 46 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

उत्तर पश्चिम क्षेत्र के एक निवासी ने एयरपोर्ट क्षेत्र में पांच अगस्त को हुई 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत के मामले में हसीना और 32 अन्य के खिलाफ ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मैनुल इस्लाम की अदालत में एक और मामला दर्ज कराया है।

मोहम्मदपुर के एक निवासी ने शहर में 19 जुलाई को हुई 23 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में हसीना और 67 अन्य के खिलाफ ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट राजेश चौधरी की अदालत में शिकायत दी।

नरसिंगडी में 19 जुलाई को भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान एक व्यवसायी की हत्या के मामले में हसीना और 81 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, बेटे सजीब वाजेद जॉय, बेटी साइमा वाजेद पुतुल और 76 अन्य लोगों के खिलाफ 2018 में बीएनपी के एक नेता के अपहरण और हत्या के मामले में बोगुरा में मुकदमा दायर किया गया।

हसीना छात्रों के अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अपने पद से इस्तीफा देकर पांच अगस्त को भारत चली गयी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी