विदेश की खबरें | यूक्रेन से 50 लाख लोगों ने किया पलायन : संयुक्त राष्ट्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शरणार्थियों के लिए जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने बुधवार को शरणार्थियों की कुल संख्या 50 लाख 10 हजार बताई।
शरणार्थियों के लिए जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने बुधवार को शरणार्थियों की कुल संख्या 50 लाख 10 हजार बताई।
इन लोगों में से आधे से अधिक, करीब 28 लाख सबसे पहले पोलैंड भाग गए। उनमें से बहुत से लोग हालांकि वहां रुके हैं, लेकिन काफी लोगों के वहां से आगे चले जाने की सूचना है। इनकी सटीक संख्या की जानकारी हालांकि नहीं है। यूरोपीय संघ के भीतर सीमा जांच चौकियां कम हैं।
यूएनएचसीआर ने 30 मार्च को कहा था कि 40 लाख लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। युद्ध की शुरुआत की तुलना में हाल के हफ्तों में पलायन कुछ धीमा था।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि शरणार्थियों के अलावा, यूक्रेन के भीतर 70 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
युद्ध से पहले यूक्रेन की जनसंख्या चार करोड़ चालीस लाख थी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)