देश की खबरें | मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में पांच उग्रवादी पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पूर्व जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन नाबालिगों समेत पांच उग्रवादियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, पांच मार्च मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पूर्व जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन नाबालिगों समेत पांच उग्रवादियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को चुराचांदपुर के बेथेल इलाके से 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया तथा तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे सभी प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी’ (यूकेएनए) के जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि वे स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली, मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी में कथित तौर पर संलिप्त थे। उनके पास से दो पिस्तौल बरामद की गयीं हैं।

एक अन्य अभियान में, मंगलवार को इंफाल पूर्व में ‘ओल्ड मॉडर्न कॉलेज गेट’ से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि वह आम लोगों, स्थानीय व्यापारियों और सरकारी अधिकारियों से जबरन वसूली में कथित तौर पर संलिप्त था। उसके पास से दस हथगोले और अन्य सामान बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू