देश की खबरें | मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में अलग-अलग अभियानों के दौरान पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 24 मार्च मणिपुर में अलग-अलग अभियानों के दौरान पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) (पीआरओ) के तीन सदस्यों को रविवार को बिष्णुपुर जिले के कुम्बी तेराखोंग से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान ओइनम अबुंग मेइती (31), युमलेम्बम रोमेश सिंह (47) और आर के नेवी मेइती (32) के रूप में हुई है। उनके पास से बरामद की गई सामग्री में .303 एलएमजी, दो .303 एलएमजी मैगजीन और गोला-बारूद शामिल हैं।

संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान मोहम्मद ताज खान उर्फ ​​रोमेन (37) के रूप में की गई है। उस पर स्थानीय दुकानों से जबरन वसूली करने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (यूएनएलएफ) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के निंगोमवम लमखाई से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान शगोलशेम प्रबीन सिंह (27) के रूप में हुई है।

इसने कहा कि प्रबीन सिंह जबरन वसूली की घटनाओं में शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू