देश की खबरें | मथुरा में बच्चों को अगवा कर भीख मंगवाने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजकीय रेलवे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन से तीन साल की बच्ची का अपहरण कर उससे भीख मंगवाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मथुरा (उप्र), 12 अक्तूबर राजकीय रेलवे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन से तीन साल की बच्ची का अपहरण कर उससे भीख मंगवाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बच्ची को दिल्ली ले जाकर स्टेशन एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भीख मंगवा रहा था । पकड़े गये सभी आरोपी को बुधवार शाम को जेल भेज दिया गया।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उपाधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बच्ची को बीती सात जनवरी को मथुरा जंकशन से अगवा किया गया था, उस समय उसकी मां फूलवती भरतपुर जाने के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी।

उन्होंने बताया कि फूलवती को नींद आ गयी और बच्ची को उसके पास रोता देख गिरोह के लोगों ने बच्ची को टॉफी का लालच देकर अगवा कर लिया।

कुमार ने बताया कि जीआरपी थाने की टीम तभी से उसकी खोज में लगी हुई थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तिलकराम उर्फ अतुल, आरिफ उर्फ तोतला, काजल, तुलसी उर्फ तुलिया पवार तथा उसकी बहिन हिना चौहान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बरामद बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट