देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पांच बारूदी सुरंग बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने पांच बारूदी सुरंग बरामद की हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 14 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने पांच बारूदी सुरंग बरामद की हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र में गोरना-मनकेली मार्ग से सुरक्षाबलों ने पांच बारूदी सुरंग बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि आज बीजापुर थाना और जैतालुर गांव स्थित सुरक्षा शिविर से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में गोरना-मनकेली गांव रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबल का दल क्षेत्र में था तब सुबह लगभग नौ बजे सुरक्षाबलों को मनकेली गांव से आगे कच्चे मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाई गई पांच बारूदी सुरंग की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने कच्चे मार्ग पर दो-दो किलोग्राम के तीन बारूदी सुरंगों को बीयर की तीन बोतल में तथा तीन और पांच किलोग्राम के दो टिफिन बमों को तीन से पांच मीटर की दूरी पर क्रम से लगाया था और इन बारूदी सुरंगों को कमांड स्वीच से जोड़ा था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंगों को मौके पर ही नष्ट कर दिया है।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अक्सर सड़क में बारूदी सुरंग लगाते हैं। इससे कई बार आम लोगों तथा मवेशियों को भी नुकसान पहुंचता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी