देश की खबरें | चिटफंड घोटाले में ठगे गए पांच लाख लोगों को चार महीने में वापस मिलेगा पैसा: ओडिशा भाजपा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे गए लगभग पांच लाख लोगों को चार महीने में उनका पैसा वापस मिल जाएगा।

भुवनेश्वर, चार जुलाई भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे गए लगभग पांच लाख लोगों को चार महीने में उनका पैसा वापस मिल जाएगा।

सामल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 1.26 लाख से अधिक लोगों को पहले ही उनका पैसा वापस मिल चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे गए लोगों को पैसा लौटाएगी, चाहे वह 10,000 रुपये हों या 10 लाख रुपये। चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे गए धन को वापस करना पिछले साल के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी द्वारा किए गए वादों में से एक था।’’

सामल ने चिटफंड घोटाले के लिए राज्य की पिछली बीजद सरकार को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें लाखों लोगों ने अपनी बचत गवां दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘चिटफंड निवेशकों को पैसा लौटाने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। भाजपा सरकार ने पिछले एक साल में 1,26,137 लोगों को पैसा लौटाया है। आज से चार महीने के भीतर ऐसे अतिरिक्त पांच लाख निवेशकों को उनका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।’’

सामल ने कहा ‘‘पिछली बीजद सरकार ने निवेशकों को बचाने के लिए कुछ नहीं किया, उल्टे पोंजी कंपनियों को बढ़ावा दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी