देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में पांच लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुकमा, एक जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकापाल गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मलांगेर एरिया कमेटी के सदस्य कमलेश को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि नक्सली के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि गादीरास थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब सुबह मनकापाला गांव के बोरापारा के जंगल में था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि नक्सली की पहचान मलांगेर एरिया कमेटी के सदस्य कमलेश के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में पांच लाख रुपये के इनामी कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य डेंगा देवा उर्फ महंगू को मुठभेड़ में मार गिराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू