देश की खबरें | महाराष्ट्र के अमरावती में एक पुरानी इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती शहर में रविवार को एक जर्जर दो मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागपुर (महाराष्ट्र), 30 अक्टूबर महाराष्ट्र के अमरावती शहर में रविवार को एक जर्जर दो मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। अमरावती पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने कहा, ‘‘शहर के प्रभात चौक इलाके में स्थित इमारत ढह गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।’’

जिलाधिकारी पवनीत कौर ने कहा कि इमारत ढहने के बाद मलबे में दबे लोगों के शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य अभी भी जारी है। कौर ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमरावती नगर निगम (एएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि निगम ने इस साल जुलाई में इमारत को गिराने के लिए नोटिस जारी किया था क्योंकि यह पुरानी और जर्जर हो गई थी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।

फडणवीस ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट में कि संभाग आयुक्त को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट