विदेश की खबरें | यूक्रेन में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में पांच की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, रूस की सेना यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में अपनी आक्रामक बढ़त बनाये हुए है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, रूस की सेना यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में अपनी आक्रामक बढ़त बनाये हुए है।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि यूक्रेनी पोल्टावा शहर में एक अपार्टमेंट पर रूसी मिसाइल हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

पोल्टावा क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर वोलोदिमिर कोहुत ने बताया कि हमले में आंशिक रूप से ढह गयी पांच मंजिला इमारत से करीब 21 लोगों को निकाला गया। बचाव दल अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

दूसरी ओर, खार्किव क्षेत्र में एक गिरे हुए ड्रोन के मलबे से 60 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया। खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा,‘‘ कल रात, रूस ने विभिन्न प्रकार के हथियारों--मिसाइल, हमलावर ड्रोन और हवाई बम का उपयोग करके हमारे शहरों को निशाना बनाया।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\