विदेश की खबरें | यूक्रेन में मिसाइल और ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव शहर के प्रशासन के अनुसार, लगभग दो महीने में पहली बार राजधानी के चारों ओर हवाई हमलों को लेकर आगाह करने वाले ‘सायरन’ बजने लगे और यूक्रेन की वायु सेना ने कीव के ऊपर 11 क्रूज मिसाइलों और दो ड्रोन को रोका। किसी मिसाइल के कीव में गिरने की तत्काल कोई खबर नहीं है। हालांकि रोकी गईं मिसाइलों या ड्रोन के टुकड़ों ने पड़ोस में बिजली की तारों और एक सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव शहर के प्रशासन के अनुसार, लगभग दो महीने में पहली बार राजधानी के चारों ओर हवाई हमलों को लेकर आगाह करने वाले ‘सायरन’ बजने लगे और यूक्रेन की वायु सेना ने कीव के ऊपर 11 क्रूज मिसाइलों और दो ड्रोन को रोका। किसी मिसाइल के कीव में गिरने की तत्काल कोई खबर नहीं है। हालांकि रोकी गईं मिसाइलों या ड्रोन के टुकड़ों ने पड़ोस में बिजली की तारों और एक सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पूर्वी शहर निप्रो के गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि शहर में एक हमले में 31 वर्षीय महिला और उसकी दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

चेर्कासी के क्षेत्रीय गवर्नर इहोर तबुरेत्स ने कहा कि दो क्रूज मिसाइलों ने कीव से करीब 215 किलोमीटर (134 मील) दक्षिण में उमान में एक आवासीय इमारत और भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए हैं।

कीव शहर के प्रशासन के अनुसार, कीव की विमान-रोधी प्रणाली सक्रिय हो गई थी। सुबह करीब चार बजे हमलों को लेकर आगाह करने वाले ‘सायरन’ बजने लगे। यह सब कुछ करीब दो घंटे तक चला।

यूक्रेन की राजधानी में नौ मार्च के बाद पहली बार हमले किए गए।

गौरतलब है कि रूस ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में कौन बनेगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें