देश की खबरें | कमला नदी में नौका दुर्घटना में पांच की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के दरभंगा जिले में बुधवार की शाम कमला नदी में एक नौका दुर्घटना में तीन किशोरियों एवं दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

दरभंगा, छह सितम्बर बिहार के दरभंगा जिले में बुधवार की शाम कमला नदी में एक नौका दुर्घटना में तीन किशोरियों एवं दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया की बुधवार दोपहर में गढ़पुरा गांव के 13 लोग झाझरा बाजार से खरीदारी कर अपनी निजी नाव से अपने गांव लौट रहे थे तभी तेज आंधी के कारण शाहपुर चौर के पास उनकी नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई जिससे नौका पर सवार दो महिलाएं एवं तीन किशोरियां पानी में डूब गईं जबकि नाविक समेत आठ लोग तैर कर नदी के किनारे पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम भी भेजी गई लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों महिलाओं एवं तीनों किशोरियों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को सरकार द्वारा निर्धारित चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान हो गई है।

उनके मुताबिक, मृतकों में जगतारण देवी (50), फूलपरी देवी (45), रामाशंकर लक्ष्मी कुमारी (12), सोनाली कुमारी (13) एवं सोनिया कुमारी (14) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड