देश की खबरें | प्रयागराज में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार हंडिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाइवे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

प्रयागराज, 27 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार हंडिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाइवे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (हंडिया) सुधीर कुमार ने बताया कि सोरांव से टवेरा गाड़ी में सवार होकर ये लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिए विंध्याचल जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब पौने छह बजे इनकी गाड़ी एक पोल से टकराकर पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कुमार के मुताबिक, इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक शिशु शामिल हैं, जिनकी पहचान रेखा देवी (45), कृष्णा देवी (70), सविता (36), रेखा (32) और ओजस (डेढ़ वर्ष) के रूप में की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हंडिया में घटित इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के उच्चाधिकारियों को जल्द घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने को भी कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी