विदेश की खबरें | पाकिस्तान में भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (सज्जाद हुसैन)

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 21 अक्टूबर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में चार मंजिला इमारत में एक भीषण विस्फोट होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़े | Afghanistan में पाकिस्तानी वीजा के लिए मची भगदड़, 12 महिलाओं की मौत.

पुलिस ने बताया कि कराची में गुलशन-ए-इकबाल इलाके में मास्कन चौरंगी के पास स्थित इमारत की कम से कम दो मंजिले बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे हताहत हुए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है।

ईदी एम्बुलेंस सेवा के फैसल ईदी ने बताया कि मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। घायलों में से सात की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़े | कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका की उच्च जोखिम देशों की नयी सूची में भी भारत शामिल.

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

सिंध के मुख्यमंत्री सयैद मुराद अली शाह ने अधिकारियों से घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार विस्फोट इमारत की दूसरी मंजिल पर हुआ।

उसने बताया कि चश्मदीदों ने बताया कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट