देश की खबरें | पर्यटक वाहन और कंटेनर की टक्कर में तीन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों समेत पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह एक पर्यटक वाहन और एक कंटेनर की टक्कर में तीन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों समेत पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मथुरा, 10 जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह एक पर्यटक वाहन और एक कंटेनर की टक्कर में तीन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों समेत पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि दुर्घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर हुयी, जिसमें एक टूरिस्ट ट्रैवलर बस और एक कंटेनर वाहन आपस में टकरा गये। उन्होंने बताया कि ट्रैवलर बस में छह यात्री, एक चालक और एक सह-चालक सवार थे।

इसमें कहा गया है कि दुर्घटना में रोहण्डा डीवाल (52), करला लीच (60) गंभीर रूप से घायल हैं तथा एंड्रिया गोल्डिंग (56) को मामूली चोट आई है। इसमें कहा गया है कि तीनों न्यूयॉर्क के रहने वाले हैं ।

इसके अलावा ड्राइवर सुभाष और सह चालक हरप्रीत सिंह भी घायल हो गये है।

देहात पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुन बिशेन ने कहा, "रोहंडा और करला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एंड्रिया को मामूली चोटें आई हैं। चालक और सह-चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।"

उन्होंने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब घने कोहरे के कारण आगरा जाने वाले पर्यटक यात्रियों का वाहन आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर