देश की खबरें | नगालैंड में चुनाव पूर्व हिंसा में पांच लोग घायल : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में चुनाव पूर्व हिंसा में कम से कम पांच लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोहिमा, 19 फरवरी नगालैंड में चुनाव पूर्व हिंसा में कम से कम पांच लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नोकलाक जिले की थोनोकन्यू विधानसभा सीट पर रविवार दोपहर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और लोजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच हुए पथराव में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैनाती के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, अज्ञात लोगों ने एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष एंड्रयू अहोतो सेमा के काफिले पर पथराव किया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि दीमापुर में शनिवार रात इंडिसेन गांव में दीमापुर द्वितीय विधानसभा सीट से एनडीपीपी प्रत्याशी के आवास के पास अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की।

इंडिसेन यूथ ऑर्गनाइजेशन के एक सदस्य ने दावा किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के समर्थक 6-7 वाहनों में आये और नारेबाजी की और नामांकित व्यक्ति के घर पर खाली बोतलें फेंकी और हवा में गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया कि लोजपा समर्थकों के दो वाहन जब्त किए गए हैं।

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू