देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में दो गुटों के बीच गोलीबारी में पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दो समूहों के बीच गोलीबारी की घटना में दो राहगीरों समेत पांच लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मार्च उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दो समूहों के बीच गोलीबारी की घटना में दो राहगीरों समेत पांच लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना सोमवार रात करीब नौ बजे ज्योति नगर थाने में एक व्यक्ति ने दी, जिसने दावा किया कि उसके बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि झड़प के दौरान कई राउन्ड गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, गोली लगने से घायल हुए लोगों की पहचान आकाश (21), अभिषेक (30), वासु (22) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "गोलीबारी की घटना के दौरान, दो राहगीरों को भी गोली लगी, जिनकी पहचान राम कुमार राणा (55) और मुकेश (45) के रूप में हुई है। हमारी शुरुआती जांच के दौरान, हमें पता चला कि दोनों समूहों के बीच केबल कनेक्शन को लेकर पुराना विवाद था।"

उन्होंने कहा, "सोमवार रात दोनों गुटों के सदस्यों के बीच झड़प हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं, जिससे पास में खड़े दो लोग घायल हो गए।"

उन्होंने बताया "मामले की जांच की जा रही है। हमें यह भी पता चला है कि आकाश, अभिषेक और वासु गोलीबारी में शामिल थे, फिलहाल उनका इलाज हो रहा है।"

उन्होंने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए अपराध टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया, जहां से कई कारतूस के खोखे और एक कारतूस बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट