विदेश की खबरें | नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के विभिन्न हिस्सों से पिछले 24 घंटों में मादक पदार्थ रखने के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 26 जुलाई नेपाल के विभिन्न हिस्सों से पिछले 24 घंटों में मादक पदार्थ रखने के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल पुलिस के स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के प्रवक्ता जनक बहादुर शाही ने बताया कि ब्राउन शुगर ले जा रहे एक तस्कर को पुलिस कार्रवाई के दौरान बाएं पैर में गोली लग गई।

भारत के किशनगंज जिले के 36 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम को शनिवार सुबह पूर्वी नेपाल के झापा जिले के भद्रपुर नगर पालिका में पुलिस कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश करते समय गोली मारी गई।

पुलिस ने इस्लाम के पास से 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। उसका भद्रपुर के प्रांतीय अस्पताल में इलाज जारी है।

एक अन्य घटना में भारत के पूर्वी चंपारण निवासी 37 वर्षीय शेख सबीलाख्तर को शनिवार सुबह चितवन जिले के राप्ती नगर पालिका से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 671 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया गया।

नेपाल पुलिस के एक समाचार बुलेटिन के अनुसार, सुरक्षा जांच के दौरान भारतीय पंजीकरण संख्या वाले उसके ट्रक से गांजे के 43 पैकेट बरामद किए गए। सबीलाख़्तर को हिरासत में ले लिया गया है।

तीसरी घटना में झापा जिले के कचनकवल ग्रामीण नगर पालिका से शुक्रवार रात तबसुन आरा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\