खेल की खबरें | अनमोल खरब समेत पांच भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब समेत पांच भारतीय महिला खिलाड़ी गुरुवार को कजाखस्तान इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

अस्ताना, चार अप्रैल युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब समेत पांच भारतीय महिला खिलाड़ी गुरुवार को कजाखस्तान इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

अनमोल के अलावा देविका सिहाग, पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन अनुपमा उपाध्याय, सातवीं वरीयता प्राप्त तान्या हेमंत और ईशारानी बरूआ ने महिला एकल में अंतिम आठ में जगह बनाई ।

गत राष्ट्रीय चैम्पियन अनमोल ने यूएई की नूरानी रातु अजाहरा को दूसरे दौर में 21 . 11, 21 . 7 से हराया ।

अब उनका सामना जापान की सोरानो योशिकावा से होगा । वहीं इस साल चार फाइनल में पहुंचकर दो अंतरराष्ट्रीय चैलेंज खिजाब जीतने वाली सिहाग ने अजरबैजान की केइशा फातिमा अजाहरा को 21 . 12, 21 . 12 से शिकस्त दी । अब उनका सामना हमवतन अनुपमा से होगा जिसने चेक गणराज्य की टेरेजा एस को हराया ।

सातवीं वरीयता प्राप्त तान्या ने इजराइल की सेनिया पोलिकारपोवा को 21 . 11, 21 . 18 से मात दी । अब वह हमवतन ईशारानी से खेलेंगी जिसने न्यूजीलैंड की टिफानी हो को 21 . 10, 20 . 14 से हराया ।

पुरुष एकल में रवि, भरत राघव और तरुण मानेपल्ली क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

रवि ने हमवतन मनराज सिंह को 21 . 19, 22 . 20, भरत ने साइ चरण कोया को 21 . 13, 21 . 17 और तरुण ने एस शंकर मुथुसामी को रोमांचक मुकाबले में 22 . 24, 21 . 18, 21 . 13 से हराया।

तरुण चौथे वरीय स्थानीय खिलाड़ी दिमित्री मनारिन से भिड़ेंगे जबकि रवि और भरत आमने-सामने होंगे।

मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रूत्विजा गाडे, अभ्युदय चौधरी और वैष्णवी खाडकेकर, संजय श्रीवत्स और मनीषा के और अलीशा खान और झाकुओ सेयी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

मोहित सिंह और केविन चेन चेंग वोंग की पुरुष युगल जोड़ी तथा हर्षित राउत और श्रुति स्वेन की महिला युगल जोड़ी भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट