खेल की खबरें | विश्व 6-रेड स्नूकर में पांच भारतीय क्यू खिलाड़ियों ने नॉकआउट में जगह पक्की की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्यू खिलाड़ियों के लिए रविवार को अच्छा दिन रहा क्योंकि पांच ने आईबीएसएफ विश्व 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप में नॉकआउट में जगह पक्की कर ली।

मनामा (बहरीन), 20 जुलाई भारतीय क्यू खिलाड़ियों के लिए रविवार को अच्छा दिन रहा क्योंकि पांच ने आईबीएसएफ विश्व 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप में नॉकआउट में जगह पक्की कर ली।

मौजूदा चैंपियन कमल चावला, मनन चंद्रा, बृजेश दमानी, पारस गुप्ता और पंकज आडवाणी ने अपने-अपने ग्रुप में दो-दो जीत दर्ज कीं।

राष्ट्रीय चैंपियन गुप्ता और तीन बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने आसानी से अपने मुकाबले जीत लिए।

पिछले महीने एशियाई प्रतियोगिता में उपविजेता रहे गुप्ता ने ग्रुप के में अपने दोनों मैचों में 4-1 के समान अंतर से जीत दर्ज की।

आडवाणी को इस प्रतियोगिता में वाइल्डकार्ड मिला था। उन्होंने भी ग्रुप एम में अहमद अबुल (कुवैत) और अयमान आलमरी (सऊदी अरब) पर 4-1 से जीत दर्ज की।

चावला, चंद्रा और दमानी ने भी अपने-अपने ग्रुप में लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

अंडर-21 वर्ग में भारत के मयूर गर्ग और शाहयान रजमी ने दो-दो जीत के साथ नॉकआउट में अपनी जगह पक्की की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\