खेल की खबरें | थाईलैड ओपन के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे पांच भारतीय मुक्केबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पांच मुक्केबाज बुधवार को यहां चौथे थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे और सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

बैंकॉक, 27 मई भारत के पांच मुक्केबाज बुधवार को यहां चौथे थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे और सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

पुरुषों के ड्रॉ में जुगनू (85 किग्रा) का सामना कजाखस्तान के बेकजत तंगतर से होगा जबकि दीपक (75 किग्रा) का सामना दक्षिण कोरिया के किम ह्योन-ताए से होगा।

महिला वर्ग में तमन्ना (51 किग्रा) का सामना चीनी ताइपे की लियू यू-शान से होगा जबकि प्रिया (57 किग्रा) की भिड़ंत दक्षिण कोरिया की पार्क आह-ह्यून से होगी और अंजलि (75 किग्रा) का सामना जापान की नाओका कसाहारा से होगा।

भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 19 सदस्यीय मजबूत दल उतारा है जिसमें चीन, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और मेजबान थाईलैंड जैसे देशों के प्रतिभाशाली मुक्केबाज शामिल हैं।

मंगलवार को क्वार्टर फाइनल चरण में पांच भारतीय मुक्केबाजों का सफर समाप्त हो गया। महिलाओं के ड्रॉ में यसिका राय (48 किग्रा) और आभा सिंह (54 किग्रा) सर्वसम्मत निर्णय से अपने मुकाबले हार गईं।

पुरुषों के वर्ग में पवन बर्तवाल का 55 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन समाप्त हो गया जबकि नोथोई सिंह (50 किग्रा) और ध्रुव सिंह (80 किग्रा) को भी हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें