देश की खबरें | मुंबई में गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त हुए, 11 लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त हो गए, जिसके बाद 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त हुए, 11 लोगों को बचाया गया

मुंबई, 29 नवंबर मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त हो गए, जिसके बाद 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि उन्होंने घायलों की वास्तविक संख्या नहीं बताई।

घटना चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के निकट ओल्ड बैरक में सुबह सात बजकर 50 मिनट पर घटी।

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसके चलते चार से पांच दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गए।

अधिकारी ने बताया कि ध्वस्त मकानों से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अब तक चार लोगों को गोवंडी में नगर निगम संचालित शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों, पुलिस, नगर निगम के कर्मियों, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों को भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

Video: डे केयर में मासूम के साथ बर्बरता! नोएडा की नौकरानी ने 15 महीने की बच्ची को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

Mumbai Local Train Update: यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदलापुर से पनवेल के लिए लोकल ट्रेन होगी शुरू, जाने पूरी डिटेल्स

VIDEO: प्रमोशन के बाद वृंदावन पहुंचे ASP अनुज चौधरी, संत प्रेमानंद महाराज से लिया धैर्य और निष्पक्षता का मंत्र; वीडियो वायरल

Fact Check: क्या नीता अंबानी के पास ₹100 करोड़ की रंग बदलने वाली ऑडी A9 'कैमेलियन' कार है? जानें वायरल दावे की असली सच्चाई

\