देश की खबरें | पांच उच्च न्यायालयों को नये मुख्य न्यायाधीश मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा नामों की सिफारिश किए जाने के लगभग दो महीने बाद, सोमवार को पांच उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। यह जानकारी कानून मंत्रालय ने दी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा नामों की सिफारिश किए जाने के लगभग दो महीने बाद, सोमवार को पांच उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। यह जानकारी कानून मंत्रालय ने दी।

इसके अलावा, राजस्थान, त्रिपुरा, झारखंड और मद्रास उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का भी तबादला कर दिया गया।

कानून मंत्रालय की अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह अब तक इसी अदालत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विभु बाखरू को अब कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार अब गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

इसी तरह, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को उसी अदालत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान अब झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

कॉलेजियम ने 26 मई को उनके नामों की सिफारिश की थी।

स्थानांतरित किए गए मुख्य न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान से मद्रास उच्च न्यायालय, जबकि न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा से तेलंगाना उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, इसी प्रकार, न्यायमूर्ति एम आर रामचंद्र राव को झारखंड से त्रिपुरा उच्च न्यायालय, जबकि न्यायमूर्ति के आर श्रीराम को मद्रास से राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट