देश की खबरें | मोहाली में पांच किसान संगठनों ने अपनी मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मोहाली में शनिवार को पांच किसान संगठनों ने हाल की बाढ़ में फसलों को हुए नुकसान की भरपाई समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़, पांच अगस्त पंजाब के मोहाली में शनिवार को पांच किसान संगठनों ने हाल की बाढ़ में फसलों को हुए नुकसान की भरपाई समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल और अन्य ने उपसंभागीय मजिस्ट्रेट को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें नहीं माने जाने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पांच किसान संगठनों-- भारती किसान यूनियन (राजेवाल), ऑल इंडिया किसान फेडरेशन , किसान संघर्ष समिति, आजाद किसान संघर्ष कमिटी, भारती किसान यूनियन (मानसा) ने प्रदर्शन का आह्वान किया था।

किसान नेता प्रेम सिंह भांगू ने बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में भांगू ने कहा कि राज्य सरकार को कई क्षेत्रों में बाढ़ के कारण धन की फसल को हुई क्षति के लिए 50,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से क्षतिपूर्ति देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसके परिवार को और जिसका मकान ढह गया है, उसे 10-10 लाख रुपये दिया जाना चाहिए।

उन्होंने 1500 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन करने के लिए सरकार की आलोचना की और कहा कि बाढ़ से 6000 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट