देश की खबरें | बंगाल में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के न्यू मैनागुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 24 सितंबर पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के न्यू मैनागुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह छह बजकर 20 मिनट पर यह घटना हुई, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि गुवाहाटी से आ रही यह खाली मालगाड़ी न्यू जलपाइगुड़ी जा रही थी।

अलीपुरद्वार के संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) अमर जीत गौतम ने बताया कि इस मार्ग पर साढ़े 12 बजे ट्रेनों का यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ क्षतिग्रस्त डिब्बों को पटरी के आसपास से हटाया जा रहा है और इस कार्य के पूरा हो जाने एवं पटरी के ऊपर से गुजर रहे तारों को दुरूस्त कर लिये जाने के बाद सामान्य (ट्रेन) परिचालन बहाल हो जायेगा।’’

एनएफआर के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया। यह रेलवे मार्ग पूर्वोत्तर राज्यों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।

अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण ऊपर मौजूद बिजली के तार और कुछ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पांच समानांतर रेल पटरियां हैं और उनमें से कुछ पर ट्रेन परिचालन अवरूद्ध हो गये।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं तथा डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें