देश की खबरें | ठाणे में अवैध तरीके से रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध तरीके से रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, चार दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध तरीके से रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गोपनीय सूचना के आधार पर मीरा भयंदर-वसई विरार अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के जवानों ने मंगलवार को मीरा रोड और नया नगर इलाकों में दो आवासीय परिसरों पर छापे मारे।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक समीर अहिरराव ने बताया कि उन्होंने महिलाओं से संवाद के लिए दुभाषियों की मदद ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मीरा रोड से दो बांग्लादेशी महिलाओं और नया नगर से तीन अन्य को पकड़ा जहां वे काम के सिलसिले में आई थीं।

अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मीरा रोड और नया नगर पुलिस थानों में विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज की गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

PM Modi To Inaugurate New PMO At ‘Seva Teerth’: बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

\