देश की खबरें | असम में पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेजा गया : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस ने पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ लिया और उन्हें पड़ोसी देश वापस भेज दिया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, एक दिसंबर असम पुलिस ने पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ लिया और उन्हें पड़ोसी देश वापस भेज दिया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी।

हालांकि उन्होंने उस सीमावर्ती जिले का नाम नहीं बताया जहां अवैध अप्रवासियों को पकड़ा गया।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पांच और अवैध घुसपैठिए पकड़े गए! उच्च सतर्कता बरतते हुए असम पुलिस ने पांच अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा और उन्हें सीमा पार भेज दिया।"

उन्होंने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मोहम्मद नूर इस्लाम, मोहम्मद इमरान, यास्मीन अख्तर, इश्मो तारा अख्तर और मोहम्मद बाबुल हुसैन के रूप में हुई है।

पड़ोसी देश में अशांति फैलने के बाद से असम में 160 से अधिक घुसपैठियों को पकड़कर वापस बांग्लादेश भेजा गया है।

पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\